फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: दिल्ली के उपराज्यपाल पर लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, केरल के विपक्षी नेता ने EC से की शिकायत

Thu, 25 Apr 2024 02:23 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

सतीशन ने दावा किया कि केरल की दो दिवसीय यात्रा पर आए सक्सेना ने सायरो मालाबार चर्च, जैकोबाइट सीरियन ऑर्थोडॉक्स चर्च, मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च और अन्य के प्रमुखों के साथ मुलाकात का अनुरोध किया। 
विज्ञापन
V D Satheesan - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होना है। इसके लिए सभी उम्मीदवारों और नेताओं ने कमर कस ली है। इस बीच, विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने गुरुवार को चुनाव आयोग से दिल्ली के उपराज्यपाल के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। सतीशन का आरोप है कि भाजपा के पक्ष में वोट मांगने के लिए उपराज्यपाल दक्षिणी राज्य के चर्च प्रमुखों से मुलाकात कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उपराज्यपाल पर आदर्श आचार संहिता के घोर उल्लंघन का आरोप
विपक्ष के नेता सतीशन ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर केरल में चर्च प्रमुखों की बैठक के जरिए आदर्श आचार संहिता के घोर उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने शिकायत में कहा, 'मैं आपको यह पत्र लिखकर इस बात पर ध्यान दिलाना चाहता हूं कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने आदर्श आचार संहिता के घोर उल्लंघन किया है। वह केरल के विभिन्न चर्च के प्रमुखों के पास जाकर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में रुख अपनाने के लिए लालच दे रहे हैं।'
 
इन चर्चों के प्रमुखों से मुलाकात का अनुरोध
सतीशन ने दावा किया कि केरल की दो दिवसीय यात्रा पर आए सक्सेना ने सायरो मालाबार चर्च, जैकोबाइट सीरियन ऑर्थोडॉक्स चर्च, मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च और अन्य के प्रमुखों के साथ मुलाकात का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जानकारी के मुताबिक कुछ चर्च के प्रमुखों ने उपराज्यपाल से मिलने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


भाजपा के लिए वोट जुटाने के लिए जाना...
सतीशन ने दलील दी कि राज्यपाल राज्य के संवैधानिक प्रमुख हैं और उन्हें किसी भी राजनीतिक गतिविधि में शामिल होने से मना किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के उपराज्यपाल का लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केरल के विभिन्न चर्च के प्रमुखों से भाजपा के लिए वोट जुटाने के लिए जाना लोकतंत्र और उसके संस्थापक मूल्यों पर धब्बा है।
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव आयोग से दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया।
 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें