फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: विधानसभा में दूसरे दिन भी विपक्ष का हंगामा, सबरीमाला में सोने की हेराफेरी को लेकर कार्यवाही में रुकावट

Tue, 24 Feb 2026 11:14 AM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

केरल विधानसभा में दूसरे दिन भी कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ का हंगामा देखने को मिला। विपक्ष में सभा में सबरीमाला में हुई सोने की हेराफेरी का मुद्दा उठाया। 
विज्ञापन
सबरीमाला में सोना चोरी मामला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल विधानसभा में आज दूसरे दिन भी कार्यवाही ठीक से नहीं चल पाई। कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ ने सबरीमाला से सोने की कथित हेराफेरी का मुद्दा उठाकर कार्यवाही में बाधा डाली। यूडीएफ ने सदन में प्लेकार्ड और बैनर पकड़े और सत्ताधारी लेफ्ट सरकार के खिलाफ नारे लगाए।  विपक्ष सदन के वेल में बैठ गया और सत्ताधारी फ्रंट के खिलाफ नारे लगाता रहा।

विपक्ष के विरोध के बाद, अध्यक्ष ए एन शमसीर ने प्रश्नकाल रोक दिया और दूसरा काम करने लगे। जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ, विपक्ष ने सदन के अध्यक्ष को बताया कि वे सबरीमाला सोने के मुद्दे पर सरकार के रुख और मुख्य पुजारी) कंदारारू राजीवारू की गिरफ्तारी के कारण का सदन में सहयोग की कार्यवाही में सहयोग नहीं करेंगे। 

सत्तारूढ़ लेफ्ट सरकार ने अपने मंत्रियों पी राजीव और एम बी राजेश के द्वारा  विपक्ष पर पलटवार किया। सरकार ने कहा कि यूडीएफ पिछले पांच वर्षों में सरकार के खिलाफ एक भी अविश्वास प्रस्ताव नहीं ला सका। इसकी के साथ  21 मंत्रियों में से किसी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप का मामला भी सामने नहीं ला पाई। 

केरल हाई कोर्ट के दावा गठित एसआईटी, सबरीमाला में द्वारपालक की मूर्तियों और श्रीकोविल के दरवाजों के फ्रेम से सोने की कथित हेराफेरी की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें