फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: कांग्रेस के विधायक दल की अहम बैठक आज, नए मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर

Thu, 14 May 2026 07:45 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, तिरुवनंतपुरम।

सार

केरल में आज कांग्रेस के विधायक दल की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। माना जा रहा है कि पार्टी इसी बैठक के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का भी एलान कर सकती है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में आज कांग्रेस के विधायक दल (सीएलपी) की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर सकती है। केपीसीसी (केरल प्रदेश कांग्रेस समिति) के मुख्यालय में यह बैठक दोपहर एक बजे शुरू होगी। इसकी जानकारी केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ ने बुधवार को जारी बयान में दी।
विज्ञापन


इस एलान के साथ ही साफ हो गया है कि केरल के अगले मुख्यमंत्री को लेकर जारी संशय गुरुवार को खत्म हो सकता है। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के करीब दस दिन बाद पार्टी अब अंतिम फैसले की ओर बढ़ रही है। इससे पहले नई दिल्ली में पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी के बीच बैठक हुई।

जयराम रमेश ने क्या कहा?
बैठक के बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इस मुद्दे पर सभी चर्चाएं पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, केरल में कांग्रेस विधायक दल के सदस्यों की ओर से दिए गए अधिकार के अनुसार पार्टी हाईकमान ने बातचीत पूरी कर ली है और अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा गुरुवार को कर दी जाएगी।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में यूडीएफ को मिला बहुमत
केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत मिला है। लेकिन इसके बाद से मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी के अंदर लगातार चर्चा और विचार-विमर्श चल रहा है। अलग-अलग गुटों की ओर से अपने नेताओं के लिए समर्थन जुटाया जा रहा है और कई जगह कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किए हैं।

ये भी पढ़ें: अन्नाद्रमुक में दोफाड़: बागी विधायकों ने जड़े पलानीस्वामी पर गंभीर आरोप, बोले- हमें पार्टी से निकालना अवैध
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की दौड़ में ये तीन प्रमुख नाम
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) महासचिव केसी वेणुगोपाल, मौजूदा विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। अंतिम फैसला लेने से पहले राहुल गांधी ने हाल के दिनों में केरल कांग्रेस के कई नेताओं और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से अलग-अलग मुलाकात कर राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की थी।

संबंधित वीडियो-



  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें