केरल के मुनंबम में शुक्रवार दोपहर एक आइस प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव होने से कई लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ा। अमोनिया गैस रिसाव के कारण 11 लोगों ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की। इसके बाद इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक दमकल विभाग ने गैस रिसाव को तुरंत नियंत्रित कर लिया। पुलिस के मुताबिक अस्पताल में इलाज के बाद सभी लोगों की हालत में सुधार हुआ।