केरल के कॉरपरेशन एंड रजिस्ट्रेशन मंत्री वीएन वासवन की कार का सोमवार को हादसे का शिकार हो गई। वह अपनी आधिकारिक कार से जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी जान बाल-बाल बची। हालांकि, उनकी सुरक्षा के लिए वहां मौजूद गनमैन को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आई है कि यहां पास में पंपडी नाम की एक जगह है, यहां एक मोड़ पर एक मिनी ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया। यह ट्रक मंत्री की कार से जाकर टकरा गया था, जिसमें उनके गनमैन को हल्कि-फुल्कि चोटें आई हैं। इसके बाद गनमैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें उनकी कार को भी नुकसान हुआ है।