फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marriage Fraud: शादियां कर दुष्कर्म को देता था अंजाम, चौथी पत्नी की फेसबुक दोस्त ने किया भंडाफोड़

Tue, 11 Feb 2025 02:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी दीपू फिलिप (36 वर्षीय) केरल के कासरगोड जिले के वेल्लारीकुंडु इलाके का रहने वाला है। दीपू पर आरोप है कि उसने शादियां कर कई महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया। 
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने शादी को खेल बना लिया था और वह महिलाओं से शादी कर, उनके साथ दुष्कर्म को अंजाम देता और फिर फरार हो जाता था। हालांकि उसकी ये चालाकी ही उसे भारी पड़ गई और उसकी इस साजिश का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने आरोपी की चौथी पत्नी की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी दीपू फिलिप (36 वर्षीय) केरल के कासरगोड जिले के वेल्लारीकुंडु इलाके का रहने वाला है। केरल पुलिस ने विस्तृत जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया है। दीपू पर आरोप है कि उसने शादियां कर कई महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया। 

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि दीपू ने बीते एक दशक में चार शादियां कीं और शादी कर महिलाओं का शारीरिक उत्पीड़न किया। दीपू ने पहली बार कासरगोड के वेल्लारीकुंडु में रहने वाली महिला से शादी की और उसके आभूषण और पैसे लेकर फरार हो गया। पहली पत्नी से दीपू के दो बच्चे भी हैं। बाद में दीपू भागकर तमिलनाडु पहुंचा और वहां कासरगोड की ही एक अन्य महिला के साथ रहने लगा। कुछ समय उस महिला के साथ रहने के बाद दीपू वहां से भी भाग निकला और केरल के एर्नाकुलम पहुंचा, जहां फिर उसने एक महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ रहने लगा। 
विज्ञापन


तीसरी पत्नी के साथ रहने के दौरान ही आरोपी दीपू फेसबुक के जरिए अलपुझा की एक महिला के संपर्क में आया और बाद में तीसरी पत्नी को छोड़कर उससे शादी कर ली। पुलिस जांच में पता चला कि दीपू जब भी महिलाओं से मिलता तो उनसे खुद को अनाथ बताता। महिलाएं आरोपी के भावनात्मक जाल में फंस जातीं। हालांकि चौथी पत्नी को उस पर शक हो गया। चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी की चौथी पत्नी, उसकी पूर्व पत्नी की फेसबुक पर दोस्ती थी। उसी से महिला को अपने पति की करतूत का पता चला। आरोपी चौथी पत्नी को भी छोड़कर फरार होने की फिराक में था, लेकिन उसने पुलिस में शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को पकड़ लिया और अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें