फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केबल से पत्नी का गला घोंटा, फिर खुद फंदे पर झूला, बचा तो जहर खाया; आत्महत्या की चार कोशिशें नाकाम

Mon, 14 Apr 2025 02:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)

सार

केरल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां वायनाड के कलपेट्टा के पास एक व्यक्ति ने पहले अपने दो बच्चों को कमरे बंद किया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। फिर उसने तीन बार आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसकी हालत गंभीर है और एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में वायनाड के कलपेट्टा के पास पनामारम में सोमवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया। मृतक की पहचान केनिचिरा के केलमंगलम की रहने वाली लीशा (35) के रूप में हुई है। उसके पति जिलसन (42) की हालत गंभीर है। उसे कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार सुबह की है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पहले जिलसन ने मोबाइल फोन चार्जिंग केबल से लीशा की हत्या की। इससे पहले उसने अपने दो बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने खुद को एक पेड़ से लटकाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसने जहर खाया, ब्लेड से अपनी कलाई काटी और बाद में लकड़ी काटने वाली मशीन का उपयोग करके अन्य चोटें पहुंचाईं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वित्तीय संकट की वजह से आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

बताया गया कि आधी रात के आसपास जिलसन ने कथित तौर पर अपने दोस्तों को संदेश भेजे। उनमें से एक ने सोमवार की सुबह संदेश देखकर पड़ोसियों को सूचित किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब वे घर पहुंचे, तभी घटना का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


कोच्चि में घर में सेंधमारी करने के आरोप में दो चोर गिरफ्तार
इस बीच कोच्चि में एक घर में सेंधमारी और चोरी के मामले में दिल्ली और बंगलूरू निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नई दिल्ली के हिबिसुल (22) और बंगलूरू के मोहम्मद रफीकुल (25) को पनंगड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने एक घर की ऊपरी मंजिल का ताला तोड़कर टेलीविजन, लैंप, बर्तन, घरेलू उपकरण और एक इन्वर्टर बैटरी समेत कीमती सामान चुराया, जिसकी कुल कीमत करीब दो लाख रुपये है। आरोपी कथित तौर पर बोतलें और अन्य कबाड़ सामान इकट्ठा करने के बहाने दिन में खाली घरों की तलाशी लेते थे और रात में चोरी करने के लिए लौटते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें