फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में IS के लिए भर्ती करने वाला अब्दुल सीरिया में मारा गया

Fri, 19 Jan 2018 12:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लामिक स्टेट के लिए केरल के कन्नूर जिले से एक शख्स जो आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के लिए भर्ती करता था सीरिया में मार दिया गया है। पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय अब्दुल मनफ जो कि वलपत्निनम का रहने वाला था, को 17 जनवरी को मर गया था। जिसकी जानकारी इस अब्दुल के परिवार को टेलीग्राम मेसेंजर एप के द्वारा मिली थी। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पीपी सदानंदन ने कहा, 'इस आईएस आतंकी के दोस्त कय्यूम जो खुद भी सीरिया में आईएस के लिए काम करता है, उसने अब्दुल के परिवार को जानकारी दी। उसकी मौत की खबर हमें नवंबर में ही पता चल गई थी लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो गई है। '

पुलीस अधीक्षक ने बताया 'अब्दुल इससे पहले 2009 में CPI(M) कार्यकर्ता के हत्या करने का दोषी ठहराया जा चुका है। इसके अलावा अब्दुल केरल स्थित पीपल फ्रंट इंडिया का स्थानीय नेता भी रह चुका है। उसने आईएस में शामिल होने से कुछ समय तक दिल्ली में संगठन के कार्यालय सचिव के रूप में काम किया था।'
विज्ञापन


कन्नूर जिले से अब तक लगभग 15 लोग आईएस ज्वाइन कर चुके हैं। हालांकि, उनमें से छह की मृत्यु हो चुकी है और कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार कर एनआईए को सौंप दिया गया है। बाकि के चार अब भी आईएस के लिए लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें