फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: कर्ज चुकाने के लिए नौकरी कर रही थी पत्नी, क्रूर पति को नहीं आया रास, बेरहमी से पीटा

Thu, 20 Oct 2022 10:02 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

तिरुवनंतपुरम की मलयिंकीजू पुलिस ने बुधवार को आरोपी दिलीप को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी की पिटाई का वीडियो इंटरनेट पर कई बार वायरल हो चुका है। पुलिस के अनुसार दिलीप नहीं चाहता था कि उसकी पत्नी उसकी मर्जी के खिलाफ सुपरमार्केट में नौकरी करे। 

विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के तिरुवनंतपुरम में पति की क्रूरता का बिरला मामला सामने आया है। 27 साल के गुस्सैल पति ने अपनी पत्नी को इसलिए बेरहमी से पीटा क्योंकि, वह सुपर मार्केट की अपनी नौकरी छोड़ने को तैयार नहीं हुई। पति ने पिटाई का वीडियो भी बनाया। 

विज्ञापन


तिरुवनंतपुरम की मलयिंकीजू पुलिस ने बुधवार को आरोपी दिलीप को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी की पिटाई का वीडियो इंटरनेट पर कई बार वायरल हो चुका है। पुलिस के अनुसार दिलीप नहीं चाहता था कि उसकी पत्नी उसकी मर्जी के खिलाफ सुपरमार्केट में नौकरी करे। 

वीडियो में दिलीप अपनी पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट करता नजर आ रहा है, वहीं, उसकी पत्नी कह रही है कि वह कर्ज चुकाने के लिए नौकरी करना चाहती है। वीडियो में महिला के चेहरे से खून बहता नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी दिलीप के खिलाफ हत्या के प्रयास व कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


देवास में पत्नी के कंधे पर पति को बैठाकर घुमाया गया था
इससे पहले मध्य प्रदेश के देवास जिले के एक गांव में एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया था। एक अन्य पुरुष के साथ उसके कथित संबंधों का आरोप लगाते हुए उसके गले में जूतों की माला डाली गई और उसके कंधे पर पति को बैठाकर गांव में घुमाया गया। मामले में 11 नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें