केरल की रहने वाली महिला हादिया ने शनिवार को कहा कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। कथित लव जिहाद मामले में हादिया को 27 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष गवाही देनी है।
स्कार्फ पहने हुए 25 साल की हादिया ने एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए चिल्लाते हुए कहा, ‘ मैं एक मुसलमान हूं और मुझ से कोई जबरदस्ती नहीं की गई है। मैं अपने पति के साथ रहना चाहती हूं।’
मुस्लिम युवक शफीन जहां से इस्लाम कबूलने के बाद शादी करने वाली इस महिला और इसके माता-पिता ने वाआकोम जिले के पास स्थित अपने घर को छोड़ दिया। इस दौरान दो घंटे की यात्रा में उनके साथ सुरक्षाकर्मी थे।
अपने प्यार को हासिल करने के लिए इस हद तक गया सेना का जवान
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने हादिया को अदालत के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया था। अदालत यह जानना चाहती है कि क्या महिला ने अपनी मर्जी से शादी की है। सूत्रों ने बताया कि महिला और उसके माता-पिता के दिल्ली के केरल हाउस में रहने का अनुमान है।