फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल लव जिहाद : युवती के पिता ने सुप्रीम कोर्ट से की कैमरे में सुनवाई की मांग

Wed, 22 Nov 2017 04:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
supreme court
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवक से शादी करने वाली केरल की 24 वर्षीय हिंदू युवती अखिला के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दाखिल कर कहा है कि उनकी बेटी के साथ पूछताछ ओपन कोर्ट में न हो बल्कि इन-कैमरा हो।
विज्ञापन


मालूम हो कि गत 30 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट ने अखिला को 27 नवंबर को अदालत के समक्ष पेश करने के लिए कहा था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वह ओपन कोर्ट में अखिला का पक्ष जानना चाहता है।

अखिला के पिता अशोकन केएम ने अपने आवेदन में कहा कि यह मामला सांप्रदायिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील है लिहाजा सुनवाई इन-कैमरा हो। अतिवादी तत्वों से बेटी समेत परिवारवालों को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


याचिका में निजता को मौलिक अधिकार करार दिए जाने वाले संविधान पीठ के फैसले का हवाला देते हुए कहा गया कि ओपन कोर्ट में कार्यवाही से न केवल अखिला की बल्कि परिवार के दूसरे सदस्यों की निजता प्रभावित होगी।

लिहाजा सुप्रीम कोर्ट को इस बारे में सोचना चाहिए। आवेदन में कहा गया है कि केरल हाईकोर्ट ने भी अखिला को उसके घरवालों को सौंपने का आदेश दिया था और साथ ही उनकी सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें