फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Local Body Polls Result 2020 LIVE: केरल निकाय चुनाव में भी भाजपा दिखा रही दम, रुझानों में एलडीएफ आगे

Wed, 16 Dec 2020 04:41 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

खास बातें

केरल में आज स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना हो रही है। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य के 244 केंद्रों में वोटों की गिनती हो रही है। चुनाव नतीजे दोपहर एक बजे तक आ जाएंगे। कानून व्यवस्था और कोविड-19 के मुद्देनजर चुनाव नतीजे आने से पहले मलप्पुरम, कोझिकोड व कासरगोड के कुछ इलाकों में धारा 144 लागू की गई है ताकि यहां चार से अधिक लोग जमा न हो सकें। वहीं, वर्ष 2015 में सत्तारूढ़ वाम मोर्चे ने 549 ग्राम पंचायतों, 90 ब्लॉक पंचायतों, 44 नगरपालिकाओं और चार निगमों में जीत हासिल की थी। जिला पंचायत स्तर पर यूडीएफ और एलडीएफ, दोनों को सात-सात सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा ने तिरुवनंतपुरम निगम और पलक्कड़ नगरपालिका में अच्छा प्रदर्शन किया था। यहां पढ़े इससे जुड़े सभी अपडेट्स:-
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता तिरुवनंतपुरम में जीत का जश्न मनाते - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:40 PM, 16-Dec-2020

26 पंचायतों में भाजपा आगे

राज्य के छह निगमों में से एलडीएफ और यूडीएफ तीन-तीन में बढ़त बनाए हुए थे। 26 पंचायतों में भाजपा आगे है। 1,200 स्थानीय स्वशासी निकायों में छह निगमों सहित कुल 21,893 वार्डों, 941 ग्राम पंचायतें, 14 जिला पंचायतें और 87 नगर पालिकाओं में आठ, 10 और 14 दिसंबर को तीन चरणों में मतदान हुआ।

04:26 PM, 16-Dec-2020

चार जिला पंचायतों में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ आगे

राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, एलडीएफ कुल 152 में से 14 जिला पंचायतों और 108 ब्लॉक पंचायतों में भी अग्रणी रहा। चार जिला पंचायतों में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ आगे रही।

04:21 PM, 16-Dec-2020

रुझानों में एलडीएफ आगे

केरल में बुधवार को स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना शुरू होने के साथ ही शुरुआती रुझानों से पता चला कि सत्तारूढ़ माकपा के नेतृत्व वाला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा कुल 941 पंचायतों में से 520 में बढ़त बनाए हुए है।

विज्ञापन
03:13 PM, 16-Dec-2020

तिरुवनंतपुरम निगम में एलडीएफ ने हासिल की जीत

लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) ने तिरुवनंतपुरम निगम में जीत हासिल की है। 100 वार्डों में से, एलडीएफ को 51, एनडीए को 34, यूडीएफ को 10 और अन्य को पांच वार्डों पर जीत मिली है। 
 

 

02:40 PM, 16-Dec-2020

निकाय चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझान में ये है हाल

केरल स्थानीय निकाय चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझान के मुताबिक, ग्राम पंचायत की 941 वार्डों में एलडीएफ 522, यूडीएफ 363, एनडीए 23 और अन्य 32 पर आगे चल रहे हैं। ब्लॉक पंचायत की 152 वार्डों में एलडीएफ 108 और यूडीएफ 44 पर आगे चल रही है। 

जिला पंचायत की 14 सीटों में से 10 पर एलडीएफ और 4 पर यूडीएफ आगे चल रही है। नगर पालिका की 86 सीटों में से 35 पर एलडीएफ, 45 पर यूडीएफ, 2 पर एनडीए और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं। निगमों की छह सीटों पर एलडीएफ 3 और यूडीएफ 3 पर आगे चल रही है।    
 

 

विज्ञापन
01:02 PM, 16-Dec-2020

तिरुवनंतपुरम निगम में 22 वार्डों पर एनडीए आगे

केरल स्थानीय निकाय चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझानों के अनुसार, तिरुवनंतपुरम निगम में एनडीए 22 वार्डों पर आगे चल रही है। वहीं, एलडीएफ 26 और यूडीएफ चार पर आगे है। पूजापुरा वार्ड से भाजपा जिलाध्यक्ष वीवी राजेश को जीत मिली है। 
 
 

11:47 AM, 16-Dec-2020

तिरुवनंतपुरम निगम में एलडीएफ को सात वार्डों में मिली जीत

केरल स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। तिरुवनंतपुरम निगम में एलडीएफ को सात वार्डों में, एनडीए को तीन वार्डों में और यूडीएफ को एक वार्ड में जीत मिली है। रुझानों के मुताबिक, एलडीएफ की मेयर उम्मीदवार एस पुष्पलता को एनडीए उम्मीदवार ने 145 वोटों से हराया है। 
 
 

11:11 AM, 16-Dec-2020

निकाय चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझान

केरल स्थानीय निकाय चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझान के मुताबिक, ग्राम पंचायत की 941 सीटों पर एलडीएफ 403, यूडीएफ 341, एनडीए 29 और अन्य 56 पर आगे चल रहे हैं। ब्लॉक पंचायत की 152 सीटों पर एलडीएफ 93, यूडीएफ 56, एनडीए दो पर आगे चल रही है। 

जिला पंचायत की 14 सीटों में से 11 पर एलडीएफ और तीन पर यूडीएफ आगे चल रही है। नगर पालिका की 86 सीटों में से 38 पर एलडीएफ, 39 पर यूडीएफ, तीन पर एनडीए और अन्य छह सीटों पर आगे चल रहे हैं। निगमों की छह सीटों पर एलडीएफ चार और यूडीएफ दो पर आगे चल रही है।  
 
 

10:10 AM, 16-Dec-2020

कोच्चि निगम में यूडीएफ 27 वार्डों में आगे

केरल स्थानीय निकाय चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझानों के अनुसार, कोच्चि निगम में यूडीएफ 27 वार्डों में, एलडीएफ 21 वार्डों में, एनडीए पांच वार्डों में और अन्य पांच वार्डों में आगे चल रही है। 
 

 

10:05 AM, 16-Dec-2020

तिरुवनंतपुरम निगम के 13 वार्डों में एनडीए आगे

केरल स्थानीय निकाय चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझानों के अनुसार, तिरुवनंतपुरम निगम के 13 वार्डों में एनडीए आगे चल रही है। वहीं, एलडीएफ 12 वार्डों में और यूडीएफ चार वार्डों में आगे चल रही है। 
 
 

09:56 AM, 16-Dec-2020

कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार को मिली हार, कहा- वोटिंग मशीन में समस्या

कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार एन वेणुगोपाल राज्य के 2020 स्थानीय निकाय चुनावों में कोच्चि कॉर्पोरेशन नॉर्थ आइलैंड वार्ड में एक वोट से भाजपा उम्मीदवार से हार गए हैं। हार के बाद उन्होंने कहा, यह एक सुनिश्चित सीट थी। मैं नहीं कह सकता कि क्या हुआ। पार्टी में कोई समस्या नहीं थी। वोटिंग मशीन में समस्या थी। यही भाजपा की जीत का कारण हो सकता है। मैंने अभी तक वोटिंग मशीन के मुद्दे को लेकर अदालत जाने का फैसला नहीं किया है। हम इसकी जांच करेंगे कि क्या हुआ है? 
 
 

04:05 AM, 16-Dec-2020

केरल निकाय चुनाव में भी भाजपा दिखा रही दम, रुझानों में एलडीएफ आगे

केरल में आज स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतों की गिनती हो रही है। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य के 244 केंद्रों में वोटों की गिनती हो रही है।  राज्य चुनाव आयुक्त वी भास्करन ने कहा कि पोस्टल मतों की गिनती पहले होगी और ईवीएम मतों की बाद में गिनती होगी। 

ईवीएम मतों की गिनती के साथ ही रुझान आना शुरू हो जाएंगे। चुनाव नतीजे दोपहर एक बजे तक आ जाएंगे। केरल में तीन चरणों में स्थानीय निकाय चुनाव हुए थे। तीसरे दौर में कुल 78.64 फीसदी मतदान हुआ था। जबकि दूसरे दौर में 76.38 और पहले दौर में 72.67 फीसदी मतदान हुआ था। कानून व्यवस्था और कोविड-19 के मुद्देनजर चुनाव नतीजे आने से पहले मलप्पुरम, कोझिकोड व कासरगोड के कुछ इलाकों में धारा 144 लागू की गई है ताकि यहां चार से अधिक लोग जमा न हो सकें। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें