फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: विधानसभा में लक्षद्वीप प्रशासक को वापस बुलाने का प्रस्ताव पास, केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की

Mon, 31 May 2021 11:04 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल विधानसभा में लक्षद्वीप के प्रशासक को वापस बुलाने का प्रस्ताव पेश हुआ, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस मामले में केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की गई है।
विज्ञापन
केरल विधानसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने लक्षद्वीप के प्रशासक के हालिया कदमों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे द्वीप के लोगों के साथ एकजुटता जताते हुए विधानसभा में सोमवार को प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है। वहीं इस मामले में केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की है।

विज्ञापन


विजयन ने कहा कि यह, लक्षद्वीप में स्थानीय जीवन शैली एवं पारिस्थतिकी तंत्र को नष्ट करने और पीछे के दरवाजे से ‘भगवा एजेंडे’ को लागू करने की कोशिश है।
 

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता विजयन ने प्रस्ताव पेश करते हुए आरोप लगाया कि इसी एजेंडे के तहत नारियल के पेड़ों को भगवा रंग से रंगा गया है। विजयन ने कहा, ‘‘यह लक्षद्वीप में कॉरपोरेट हितों और भगवा एजेंडे को थोपने और लागू करने का प्रयास है।’’ छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद विजयन के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनने के बाद सदन में पहला प्रस्ताव पेश किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें