केरल के कोल्लम जिले के पूनलूर के पास कूठनाडी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी और इसके बाद फेसबुक लाइव पर आकर वारदात को अंजाम देने का एलान किया।
पुलिस ने मृतक महिला की पहचान 39 वर्षीय शलिनी के रूप में की, जो कोल्लम जिले के वलक्कोडु स्थित प्लाचेरी की निवासी थीं। आरोपी पति आइजैक बाद में खुद पूनलूर पुलिस थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।