फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: पुरस्कार देने के लिए छात्रा को मंच पर बुलाया तो भड़के मुस्लिम नेता, आयोजकों को सरेआम फटकारा

Wed, 11 May 2022 07:27 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लापुरम

सार

वायरल वीडियो में एक मुस्लिम नेता केरल के सुन्नी विद्वानों के संगठन के सदस्यों को डटपते नजर आ रहे हैं। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम  समस्थ केरल जेम-इय्यातुल उलमा (SKJU) ने रखा था। 
विज्ञापन
आयोजकों को मंच पर फटकारते मुस्लिम नेता - फोटो : video grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के एक कार्यक्रम में स्कूली छात्रा को पुरस्कार लेने के लिए मंच पर बुलाने पर मुस्लिम नेता भड़क उठे। उन्होंने आयोजक सुन्नी विद्वानों को सरेआम मंच पर ही फटकारा। यह घटना कैमरे में कैद होने के बाद इसका वीडियो वायरल हो गया। इसमें एक मुस्लिम नेता केरल के सुन्नी विद्वानों के संगठन के सदस्यों को डटपते नजर आ रहे हैं। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम  समस्थ केरल जेम-इय्यातुल उलमा (SKJU) ने रखा था। 

यह है पूरा मामला

कार्यक्रम के वायरल वीडियो के मुताबिक, एसकेजेयू के सदस्य एक छात्र को पुरस्कार देते नजर आए। इसके बाद एक छात्रा को पुरस्कार लेने के लिए मंच पर बुलाया गया। जब वह छात्रा पुरस्कार ले लेती है, तब मुस्लिम नेता अब्दुल्ला मुसैलियार छात्रा को सम्मानित करने वाले संगठन के सदस्यों की ओर बढ़ते हैं और छात्रा को मंच पर बुलाने के लिए जमकर डांट लगाते हैं। 

मुस्लिम नेता ने कही यह बात

मुस्लिम नेता ने भड़कते हुए कहा कि इस छात्रा को मंच पर किसने बुलाया? जानते हो मैं कौन हूं। अगली बार किसी लड़की को यहां बुलाया तो, आपको बताऊंगा ...। संगठन के नियमों के अनुसार उसके माता पिता को बुलाना था? क्या उसका फोटो नहीं आएगा? 

लोगों ने कही यह बात

इस अपमानजनक घटना की केरल के मुस्लिम विद्वान निंदा कर रहे हैं। केरल की वकील फातिमा ताहिलिया ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा कि ऐसी घटनाओं का समाज पर असर पड़ेगा। मुस्लिम समुदाय को मुस्लिम लड़कियों को प्रोत्साहित करना चाहिए। उनकी प्रतिभा का इस्तेमाल उनकी बेहतरी के लिए करना चाहिए। ताहिलिया ने कहा कि 16 साल की सफा को याद करिए, जिसने लोकसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के भाषण का अनुवाद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें