फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: 'शादी से पहले एचआईवी टेस्ट करना जरूरी', मार थोमा चर्च के पादरी के बयान पर क्यों छिड़ा विवाद?

Thu, 03 Sep 2026 05:30 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, तिरुवनंतपुरम।

सार

केरल के मार थोमा चर्च के पादरी के बयान पर बवाल मचा है।  डॉ. के. थॉमस ने एचआईवी टेस्ट जरूरी करने की सलाह दी। उनके बयान का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पादरी की जमकर आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
शादी से पहले एचआईवी टेस्ट की सलाह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के मार थोमा चर्च के एक वरिष्ठ पादरी की आलोचना हो रही है क्योंकि उन्होंने सुझाव दिया है कि चर्च में होने वाली शादियों से पहले एचआईवी  टेस्ट जरूरी किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


पादरी ने क्या कहा? 
मार थोमा चर्च के पादरी और ट्रस्टी रेवरेंड डॉ. के. थॉमस ने हाल ही में चर्च की ओर से आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में माता-पिता को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने माता-पिता से यह भी कहा कि वे यह पक्का करें कि शादी के लिए चर्च लाने से पहले उनकी बेटी के शरीर का 'गलत इस्तेमाल' न हुआ हो।

इस कार्यक्रम के दौरान पादरी के भाषण का वीडियो गुरुवार को टीवी चैनलों पर दिखाया गया। यह दावा करते हुए कि सरकार ने कॉलेज कैंपस में एचआईवी टेस्ट कराने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि चर्च में शादियों से पहले भी ऐसे टेस्ट होने चाहिए।
विज्ञापन


'पारिवारिक कार्यक्रम का मकसद जागरूक करना'
उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि मार थोमा चर्च में होने वाली सभी शादियां ऐसे टेस्ट के बाद ही हों। माता-पिता, मेरी बात का बुरा न मानें।' पादरी ने यह भी कहा कि इस पारिवारिक कार्यक्रम का मकसद माता-पिता को इस बारे में जागरूक करना था। उनकी बातों की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है और कई लोगों का कहना है कि इससे मार थोमा चर्च के युवाओं का अपमान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें