केरल हाईकोर्ट से सत्ताधारी LDF विधायक ए राजा को झटका लग गया है। कोर्ट ने ए राजा की सदस्यता खत्म कर दी है। ए राजा इडुक्की में देवीकुलम निर्वाचन क्षेत्र से 2021 में विधायक चुने गए थे। राजा के खिलाफ यूडीएफ उम्मीदवार डी कुमार ने याचिका दायर की थी। आरोप लगाया था कि एलडीएफ विधायक ए राजा ईसाई हैं और उन्होंने चुनावी हलफनामा में गलत जानकारी देकर अनुसूचित जाति की सीट से चुनाव लड़ा। कोर्ट ने डी कुमार के इस तर्क को स्वीकार करते हुए ए राजा के चुनाव को रद्द कर दिया।