फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wayanad Landslide: लापता लोगों की डीएनए जांच से होगी पहचान, जिंदा बचे संबंधियों का विवरण एकत्र कर रही सरकार

Mon, 05 Aug 2024 01:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड

सार

स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा, पहले चरण में, अज्ञात शवों से डीएनए सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं। जिंदा बचे लोगों और रिश्तेदारों के सैंपलों की तुलना अज्ञात शवों से एकत्र किए गए सैंपलों से की जाएगी। जिंदा बचे लोगों और रिश्तेदारों को परामर्श देने के बाद उनके सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
केरल के राजस्व मंत्री के राजन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायनाड जिले के मुंडक्कई क्षेत्र में हुए भूस्खलन में लापता लोगों की पहचान के लिए अब केरल सरकार डीएनए जांच का सहारा लेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिंदा बचे लोगों और रिश्तेदारों के खून के सैंपल एकत्र करना शुरू कर दिया है। वहीं, नागरिक आपूर्ति विभाग ने लापता लोगों की पहचान करने के लिए राशन कार्ड, आधार नंबर और लिंक किए गए फोन नंबरों का विवरण एकत्र करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि डीएनए जांच के लिए उन शवों और शरीर के हिस्सों की पहचान करने के लिए रक्त संबंधियों के नमूने एकत्र किए जाते हैं, जिनकी अभी तक पहचान नहीं की गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा, पहले चरण में, अज्ञात शवों से डीएनए सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं। जिंदा बचे लोगों और रिश्तेदारों के सैंपलों की तुलना अज्ञात शवों से एकत्र किए गए सैंपलों से की जाएगी। जिंदा बचे लोगों और रिश्तेदारों को परामर्श देने के बाद उनके सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं। वहीं, नागरिक आपूर्ति विभाग ने लापता व्यक्तियों की पहचान करने के लिए पंचायत अधिकारियों को विवरण दे दिया है। 
विज्ञापन


राज्य के राजस्व मंत्री के राजन के अनुसार, अब तक 221 शव और 166 शरीर के अंग बरामद किए गए हैं। लापता व्यक्तियों की संख्या 206 से कम होकर 180 हो गई है, क्योंकि अधिकारी उनमें से कुछ से फोन पर संपर्क करने में सक्षम हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वायनाड, मलप्पुरम और कोझिकोड से होकर बहने वाली चालियार नदी पर भी छठे दिन तलाशी अभियान जारी रहा।

वायनाड भूस्खलन में मारे गए लोगों के शव इसके तटों पर बहकर आने के बाद यह नदी विनाश का भयावह प्रतीक बन गई है। अधिकारियों ने कहा कि चलियार नदी में पाए गए शवों की कुल संख्या 75 है और शरीर के अंग 142 हैं। शव और शरीर के अंग मिलाकर इनकी कुल संख्या 217 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें