केरल सोने की तस्करी मामले में एनआईए ने बुधवार को कोच्चि के विशेष एनआईए कोर्ट रिपोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट के अनुसार एजेंसी ने सभी आरोपियों के दाऊद इब्राहिम के डी-कंपनी से संबंध होने की आशंका जताई है। बता दें कि एनआईए ने मामले में सात आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर अपनी प्रतिक्रिया में यह खुलासा किया।