फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल सोना तस्करी: मुख्य आरोपी को विशेष अदालत ने एनआईए की सात दिन की हिरासत में भेजा

Fri, 17 Jul 2020 09:44 PM IST
आसिम खान पीटीआई, बंगलूरू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

केरल में सोने की तस्करी मामले के मुख्य आरोपी सारथ पीएस को एनआईए की विशेष अदालत ने शुक्रवार को सात दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया। एनआई ने एक अर्जी दाखिल कर पूछताछ के लिए यूएई वाणिज्य दूतावास के पूर्व कर्मचारी को हिरासत में दिए जाने का अनुरोध किया था। जिसपर सुनवाई करते हुए विशेष अदालत ने आरोपी की हिरासत को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य आरोपी सारथ पीएस को पूछताछ के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया। इससे पहले विशेष अदालत ने इस मामले के दो और आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को आठ दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया था। 

क्या है केरल में सोने की तस्करी का मामला
यह पूरा मामला केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में यूएई के पता वाले डिप्लोमैटिक कार्गो से 30 किलो सोना चुराने का है। दावा किया गया था कि कार्गो के संबंध में स्वप्ना सुरेश ने एयरपोर्ट के अधिकारी से संपर्क साधा था। यूएई वाणिज्य दूतावास जनरल ऑफिस के उच्च कूटनीतिज्ञ राशिद खामिस अल शामली के कहने पर कथित तौर पर संपर्क किया गया था। तस्करी किए गए सोने की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई गई है। 
विज्ञापन


ये सोना उस कार्गो में छिपाया गया था जिसमें बिस्किट, नूडल्स, बाथरूम का सामान रखा जाता था, लेकिन कस्टम को तस्करी को लेकर पहले से सूचना मिल चुकी थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने स्वप्ना सुरेश, फाजिल फरीद और संदीप नायर को इस मामले में आरोपी बनाया है। तीनों पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें