फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल सोना तस्करी मामला : ईडी ने अदालत से शिवशंकर के संदेशों की जांच कराने की मांग की

Thu, 29 Oct 2020 04:25 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवंनतपुरम
विज्ञापन
एम शिवशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

केरल सोना तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सेशन कोर्ट में बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय के पूर्व मुख्य सचिव एम शिवशंकर ने अप्रैल, 2019 में कुछ अधिकारियों को राजनयिक सामान की निकासी के लिए संदेश भेजे थे। ईडी ने कहा कि इन संदेशों की सीमा शुल्क अधिकारियों से जांच कराई जानी चाहिए। 

 

केरल के सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजय के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को अदालत ने सात दिनों की प्रवर्तन निदेशायल की हिरासत में भेज दिया है। बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एम शिवशंकर को हिरासत में लेने के दौरान सात घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन

कोच्चि अदालत में गुरुवार को शिवशंकर की पेशी हुई, जहां से उन्हें सात दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है। अब एजेंसी केरल सोना तस्करी मामले में विस्तार से पूछताछ करेगी। इससे पहले, ईडी के अधिकारियों की टीम बुधवार को वंचीयूर के एक निजी आयुर्वेद अस्पताल पहुंची थी, जहां शिवशंकर पीठ में दर्द का इलाज करा रहे थे। केरल उच्च न्यायालय द्वारा शिवशंकर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद ईडी अधिकारियों ने उन्हें  ले लिया। ईडी की टीम आईएएस अधिकारी को अपने कोच्चि स्थित कार्यालय ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें