फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल सोना तस्करी केस: स्वप्ना का आरोप- स्पीकर उसे 'गलत इरादों' से अपने फ्लैट पर बुलाते थे

Sun, 28 Mar 2021 08:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
symbolic image - फोटो : ANI
विज्ञापन
केरल के बहुचर्चित स्वर्ण तस्करी केस में ईडी ने हाईकोर्ट में एक अहम दस्तावेज पेश किया है। इसमें आरोपी स्वप्ना सुरेश ने राज्य विधानसभा के स्पीकर पी. श्रीरामकृष्णन पर आरोप लगाए हैं। स्वप्ना ने आरोप लगाया कि स्पीकर उसे उनके फ्लैट पर 'गलत इरादों' से बुलाते थे। 
विज्ञापन

बता दें, केरल में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इस घोटाले में सीएम पिनराई विजयन भी घेरे में हैं। ताजा खुलासे का असर चुनाव प्रचार पर पड़ सकता है। 
  सीएम, तीन मंत्रियों व स्पीकर पर लगाया आरोप

जेल में बंद आरोपी स्वप्ना सुरेश ने इससे पहले आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, उनके तीन मंत्री और स्पीकर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के वाणिज्य दूतावास के माध्यम से तिरुवनंतपुरम में सोना तस्करी की गतिविधियों के बारे में जानकारी थी। 
30 किलो सोना बरामद हुआ था
बता दें कि सोना तस्करी का यह मामला पिछले साल जुलाई में सामने आया था। सीमा शुल्क विभाग ने तिरुवनंतपुरम में यूएई वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी के नाम आए एक पैकेज में 30 किलो सोना बरामद किया था। विभाग ने कहा कि स्वप्ना सुरेश ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री के पूर्व प्रमुख सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर राजनेताओं, वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों और तस्करी सिंडिकेट के बीच की प्रमुख कड़ी थे। स्वप्ना ने बताया कि वह अरबी भाषा जानती है इसलिए उसे अक्सर उनकी बैठकों में अनुवाद करने के लिए बुलाया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें