फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल बाढ़: चारों तरफ तबाही का मंजर, लड़की ने दिखाई हिम्मत और रचाई शादी

Mon, 20 Aug 2018 12:31 AM IST
भाषा, तिरूवनंतपुरम
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ की त्रासदी झेल रहे केरल के मलप्पुरम जिले के राहत शिविर में रह रही एक युवती आज शादी के बंधन में बंध गई। जल प्रलय के कारण राज्य में हजारों लोगों को बेघर होना पड़ा है।

विज्ञापन


बाढ़ की वजह से 24 वर्षीय अंजू का घर डूब गया। इस वजह से उसे अपने परिवार के साथ प्राथमिक स्कूल में बने एक राहत शिविर में जाना पड़ा। आपदा के कारण शुरूआत में परिवार ने शादी टाल देने का विचार किया लेकिन राहत शिविर के अन्य लोगों ने उन्हें शादी कर लेने के लिए समझाया।

वधू अंजू के एक रिश्तेदार ने कहा, ‘‘इसलिए, हमने बिना किसी ऐतराज के निकटवर्ती मंदिर में शादी रचाने का फैसला किया। वर शाइजू के परिवार को भी कोई आपत्ति नहीं थी।’’ पारंपरिक लाल साड़ी पहने और गहना धारण किये अंजू सुबह में राहत शिविर से बाहर निकलीं और मंदिर की ओर बढ़ चली। 
विज्ञापन


चारों ओर बाढ़ के कहर के कारण इस जिले में एक जगह से दूसरे जगह तक आने-जाने में मुश्किलें बनी हुयी है लेकिन वर पक्ष किसी तरह वहां तक पहुंचने में सफल रहा और यह शादी संपन्न हुई। राज्य में बाढ़ की विकराल स्थिति के कारण कई शादियां टल गयी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें