फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये भले वेश्यावृति करती हों, लेकिन केरल बाढ़ पीडितों के लिए 21 हजार रुपये दान दिए

Tue, 21 Aug 2018 05:51 PM IST
भाषा, अहमदनगर
विज्ञापन
kerala flood
विज्ञापन
केरल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा में हर कोई अपने स्तर से मदद करने के लिए आगे आ रहा है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में देह व्यापार के कार्य में लगी महिलाओं ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 21 हजार रुपए दान दिए हैं। यही नहीं इन यौनकर्मियों की इस महीने के आखिर तक एक लाख रुपये और इकट्ठा करने की योजना है। 
विज्ञापन


इन महिलाओं के लिए काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन के एक पदाधिकारी ने कहा कि उनके एक समूह ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष के नाम का 21 हजार रुपये का चेक सोमवार को यहां रेजीडेंट डिप्टी कलेक्टर प्रशांत पाटिल को सौंपा। 

शहर के एनजीओ ‘स्नेहालय’ के दीपक बुराम ने कहा कि देह व्यापार से जुड़ी महिलाएं केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए इस महीने के अंत तक एक लाख रुपये और जुटाएंगी। 
विज्ञापन


बुराम ने कहा कि अतीत में भी ये महिलाएं देश के विभिन्न भागों में प्राकृतिक आपदाओं के पीड़ितों की मदद में योगदान दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2015 में इन महिलाओं ने बारिश से कराह रहे चेन्नई में राहत कार्य के लिए एक लाख रुपये दान दिए थे। 

पदाधिकारी ने कहा कि वे गुजरात के भूकंप (2001), सुनामी (2004), कश्मीर और बिहार की बाढ़, महाराष्ट्र में सूखा के पीड़ितों और कारगिल युद्ध के नायकों के परिवारों सहित विभिन्न मौकों पर करीब 27 लाख रुपये बतौर राहत योगदान दे चुकी हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें