फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में बाढ़ ने मचाई तबाही, राहुल ने की पीएम मोदी से बातचीत

Thu, 16 Aug 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में आई भीषण बाढ़ के बीच भारतीय वायुसेना लगातार राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। कोच्चि हवाई अड्डा पर शनिवार तक विमानों का परिचालन रोक दिया गया है। वहीं जो लोग वायुसेना की मदद से सुरक्षित निकाले जा रहे हैं उनके स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी 14 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य में उत्तर में कासरगोड से लेकर दक्षिण में तिरूवनंतपुरम तक सभी नदियां उफान पर हैं। वहीं मुल्लापेरियार समेत 35 बांधों के फाटक खोल दिए गए हैं।

विज्ञापन


इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य की मदद करने और वहां भारतीय सेना और नौसेना की संख्या बढ़ाने के लिए कहा है। उन्होंने लिखा, 'केरल इस समय बहुत दर्द में है। मैंने पीएम से बात की और उनसे अनुरोध किया कि वह बड़े पैमाने पर राज्य में सेना और नौसेना की तैनाती में वृद्धि करें। मैंने यह भी कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि वह राज्य को विशेष वित्तीय सहायता प्रदान करें क्योंकि यह केरल के इतिहास में अनुकूलता के बिना आई एक त्रासदी है। भारत केरल के साथ है।'

इससे पहले राहुल ने बाढ़ से हुए जानमाल के नुकसान पर दुख जताया और लोगों का आह्वान किया कि वे प्रभावितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में बढ़-चढ़कर योगदान दें। गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'बाढ़ के पानी का स्तर बढ़ने की वजह से मैं केरल के लोगों के लिए बहुत चिंतित हूं। हजारों लोग फंसे हुए हैं। राहत शिविर भर चुके हैं। बहुत लोगों की जान चली गयी है। यह आगे बढ़कर मदद करने का समय है। कृपया मुख्यमंत्री राहत कोष में दिल खोलकर योगदान दें।' 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार शाम केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से बातचीत की थी और उन्हें आश्वासन दिया था कि केन्द्र इस घड़ी में प्रदेश के साथ खड़ा है। बारिश और बाढ़ से राज्य में अभी तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के 14 में से 12 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें