फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल बाढ़: पेटीएम के सीईओ ने दान किए 10,000 रुपए, ट्विटर पर लोगों ने जमकर लगाई लताड़

Sun, 19 Aug 2018 11:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल इस समय बाढ़ की त्रासदी से गुजर रहा है। ऐसे समय में हर जहां हर कोई बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की कोशिश कर रहा है। वहीं पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने भी ट्विटर यूजर्स के हिसाब से एक छोटी सी कोशिश की है। छोटी इसलिए क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 10,000 रुपए दान किए। इसका स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्होंने दूसरों से भी ऐसा करने को कहा। जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। 

विज्ञापन


बहुत से ट्विटर यूजर्स ने उन्हें कंजूस कहना शुरू कर दिया। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने शर्मा का समर्थन किया। उनके अनुसार 10 हजार रुपए मोबाइल वॉलेट या पेटीएम के जरिए भेजी जाने वाली सबसे बड़ी राशि है। चड्डीलेक्चुअल नाम के यूजर ने कहा, 'एक बिलेनियर से 10 हजार रुपए? पेटीएम एप का विज्ञापन यहां पोस्ट करने का बुरा तरीका नहीं है खासतौर से पेटीएम एप का उल्लेख करना? सस्ते पूंजीवाद का पालन ना करें। पेटीएम को छोड़कर किसी अन्य माध्यम का प्रयोग करें विजय शेखर।'

इसी बीच पेटीएम ने ट्विटर पर लिखा, 'हमें बहुत गर्व है कि हमें केवल 48 घंटों के अंदर 4 लाख पेटीएम यूजर्स के जरिए केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 10 करोड़ से ऊपर की राशि इकट्ठा कर ली है।' इसपर जवाब देते हुए प्रेम रिबेल नाम के यूजर ने लिखा, 'तो आपको अपनी दान की हुई राशि से ज्यादा मिल गया। अच्छी व्यापार रणनीति है।' हिमिका चौधरी ने कहा, 'अपने ब्रांड का इस्तेमाल किसी आपदा के लिए करना बहुत निम्न काम है। विजय शेखर तुम्हें शर्म आनी चाहिए।' 
विज्ञापन


वैसे यह पहली बार नहीं है जब शर्मा का नाम दान को लेकर विवादों में आया है। पिछले साल दिसंबर में शर्मा को सोशल मीडिया पर भारतीय सशस्त्र बलों को भारतीय सशस्त्र सप्ताह के मौके पर दान देने का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया था। उन्होंने 501 रुपए दान किए थे। जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। बता दें कि नोटबंदी के समय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैशलैस अर्थव्यवस्था पर जोर दिया था। जिसकी वजह से पेटीएम को काफी लाभ मिला था।
विज्ञापन

     

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें