फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल परिवार के देश छोड़कर यमन जाने का संदेह, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

Wed, 21 Dec 2022 03:38 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पति, पत्नी और उनके चार बच्चों वाला परिवार नौकरी के सिलसिले में पिछले 12 वर्ष से दुबई में रह रहा था। छह महीने पहले सभी परिवार के एक सदस्य के निधन के बाद कासरगोड जिले में अपने घर आए थे। इसके बाद, उनके यमन की यात्रा करने का संदेह है।
 
विज्ञापन
केरल पुलिस - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सुरक्षा एजेंसियां एक ऐसे परिवार के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही हैं, जो छह महीने पहले केरल में अपना घर छोड़कर चला गया था। सुरक्षा एजेंसियों को परिवार के यमन जाने का संदेह है, जो कट्टर धार्मिक समूहों का केंद्र माना जाता है।

विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर मामले की जांच कर रहे केरल पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पति, पत्नी और उनके चार बच्चों वाला परिवार नौकरी के सिलसिले में पिछले 12 वर्ष से दुबई में रह रहा था। छह महीने पहले सभी परिवार के एक सदस्य के निधन के बाद कासरगोड जिले में अपने घर आए थे। इसके बाद, उनके यमन की यात्रा करने का संदेह है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि यमन जैसे देशों में भारतीय नागरिकों की किसी भी तरह की अवैध आवाजाही की सूचना आधिकारिक तौर पर एजेंसियों की दी जाती है। जिस परिवार के यमन जाने का संदेह है, उसकी मंशा का पता नहीं चल पाया है।  उन्होंने कहा कि व्यक्ति और उसकी पत्नी दोनों बेंगलुरु से एमबीए स्नातक हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है कि वे आतंकवादी समूह आईएस की विचारधारा से आकर्षित होकर यमन गए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के देश छोड़ने के पीछे धार्मिक कारण भी हो सकते हैं, क्योंकि कट्टर धार्मिक विचारधारा वाले व्यक्तियों के लिए यमन पसंदीदा स्थान है। बता दें, इससे पहले भी केरल पुलिस ने राज्य के कई लोगों के आईएस में शामिल होने का संदेह जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें