फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल चुनाव: शशि थरूर बोले- मेट्रोमैन श्रीधरन राज्य का राजनीतिक भविष्य नहीं, यूडीएफ की बड़ी जीत का दावा

Sun, 28 Mar 2021 04:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • केरल के सांसद ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया
  • दावा किया कि राज्य में कांग्रेस नीत यूडीएफ विजयी होगी
विज्ञापन
शशि थरूर - फोटो : facebook.com/ShashiTharoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि भाजपा सिर्फ संप्रदायवाद और 'लव जिहाद' पर भय फैलाने तथा लोगों को बांटने वाली नफरत की राजनीति कर सकती है। इसका बहुलतावादी केरल के चुनाव में असर नहीं होगा। भाजपा में शामिल हुए 88 वर्षीय मेट्रोमैन ई. श्रीधरन राज्य के राजनीतिक भविष्य का जवाब नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन

यूडीएफ में कई अनुभवी व सक्षम नेता
थरूर ने इन सुझावों को भी खारिज कर दिया कि केरल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं होने से कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की संभावना क्षीण है और कहा कि पार्टी में अनुभवी और सक्षम नेता हैं, जिनमें से कोई भी मुख्यमंत्री का पद संभाल सकते हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि केरल में हवा का रूख स्पष्ट रूप से यूडीएफ के पक्ष में है और दो मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के दिन वह 'बड़ी जीत' हासिल होने की उम्मीद करते हैं।
केरल में नहीं चलेगी नफरत की राजनीति
चुनावों में भाजपा के एक कारक होने और भगवा दल द्वारा ‘मेट्रोमैन’ ई. श्रीधरन को मुख्य व्यक्ति के तौर पर पेश करने के बारे में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा केवल संप्रदायवाद पेश कर सकती है, 'लव जिहाद' पर भय फैलाने का काम कर सकती है और लोगों को बांटने वाली नफरत भरी राजनीति कर सकती है, जो केरल सहित बहुलतावादी समाज में नहीं चलने जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस के दोहरे रवैये पर यह दिया जवाब
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का वामपंथी दलों से गठबंधन करने और केरल में वाम मोर्चे के खिलाफ चुनाव लड़ने के दोहरे रवैये के भाजपा के आरोपों पर तिरूवनंतपुरम के लोकसभा सदस्य थरूर ने कहा कि भारत जैसे विशाल देश में हर राज्य का अपना अलग राजनीतिक चरित्र है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें