केरल की चुनावी रैली में रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को जवाब देना चाहिए कि क्या सोना, डॉलर तस्करी मामलों का मुख्य आरोपी उनके कार्यालय में कार्यरत था या नहीं?
बता दें तिरुवनंतपुरम के शंकुमुघम इलाके में आयोजित भाजपा की विजय यात्रा समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा मेट्रो मैन ई. श्रीधरन भी मौजूद रहे। इस मौके पर केरल पीपुल्स पार्टी के प्रमुख और अभिनेता देवन, अभिनेत्री राधा और पूर्व नौकरशाह केवी बालाकृष्णन भी गृह मंत्री शाह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।
Actress Radha & former bureaucrat KV Balakrishnan also joined BJP in presence of Union Home Minister Amit Shah in Shangumugham, Thiruvananthapuram
Many people ask me why I entered politics at this age. My answer is -- I worked on many projects for the country. At this age too, I have enough energy to work & I want to use it for the development of Kerala. That's why I joined BJP: 'Metro Man' E Sreedharan https://t.co/EpVBMuDXZ6 pic.twitter.com/s0ODDJhFfJ
वहीं पर मौजूद राज्य के भाजपा प्रमुख के. सुरेंद्रन ने कहा कि केरल को केवल भाजपा ही बचा सकती है। यहां के लोग एलडीएफ और कांग्रेस के भ्रष्ट मोर्चों से बदलाव की मांग कर रहे हैं।
Only BJP can save Kerala. People here are seeking a change from the corrupt fronts of LDF and Congress. The reformers have dreamed of a Kerala which is not this Kerala: State BJP chief K Surendran pic.twitter.com/DdX9CjEE84