फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बस में 'यमराज' मिले राहुल गांधी: केरल चुनाव कांग्रेस सांसद का दिखा अनोखा अंदाज, देखें वीडियो

Wed, 01 Apr 2026 06:36 PM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
राहुल गांधी केरल में चुनाव प्रचार के दौरान। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केरल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का दिलचस्प अंदाज दिखा। बालुशेरी में बस यात्रा के दौरान राहुल गांधी की मुलाकात यमराज की वेश-भूषा धारण किए एक व्यक्ति से हुई। सोशल मीडिया पर इस बातचीत का वीडियो साझा करते हुए राहुल गांधी ने चुटकी ली कि यूडीएफ की प्रस्तावित स्वास्थ्य योजना से यमराज नाराज और बेरोजगार महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


अनोखे अंदाज में अपनी योजना का प्रचार
राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, यूडीएफ की ओमान चांडी स्वास्थ्य बीमा योजना हर परिवार को 25 लाख रुपये का कवरेज देगी। इससे यमराज का काम कम हो जाएगा, लेकिन हम उनके लिए जल्द दूसरा काम ढूंढ लेंगे। राहुल ने बताया कि यूडीएफ का मिशन केरल के किसी भी परिवार को मेडिकल संकट के आर्थिक बोझ से बचाना है। 
 
वीडियो में यमराज को यह कहते सुना गया कि बेहतर इलाज के कारण अब लोग लंबी उम्र जिएंगे। गौरतलब है कि यूडीएफ ने इस बार चुनावी घोषणापत्र में 25 लाख रुपये के मुफ्त इलाज और महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा जैसे पांच बड़े वादे किए हैं। 
विज्ञापन


राहुल ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि हमारा मकसद सीधा-सा है। केरल में किसी भी परिवार को कभी भी किसी मेडिकल संकट का आर्थिक बोझ न उठाना पड़े। 25 लाख रुपये के कवरेज के साथ, हम यह पक्का कर रहे हैं कि बीमारी कभी भी किसी परिवार से उसकी इज्जत, उसकी बचत या उसके भविष्य को न छीन पाए। स्वास्थ्य सेवा एक अधिकार है और यूडीएफ हर केरलवासी के लिए इस अधिकार को हकीकत बनाने के लिए यहां मौजूद है।
 
यूडीएफ ने चुनाव के लिए पांच 'इंदिरा गारंटी' का भी वादा किया है। इसमें महिलाओं के लिए राज्य परिवहन बसों में मुफ्त यात्रा, कॉलेज जाने वाली छात्राओं को हर महीने 1000 रुपये की सहायता और सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह करना शामिल है।

इसके अलावा गठबंधन ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के नाम पर स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का कवर देने और छोटे कारोबारों के लिए 5 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त कर्ज का भी वादा किया है। केरल में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होने हैं, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें