फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरलम: महिला हाउस सर्जन से यौन उत्पीड़न के आरोप में डॉक्टर हिरासत में, स्वास्थ्य मंत्री मुरलीधरन ने क्या कहा?

Sat, 14 Nov 2026 12:03 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, तिरुवनंतपुरम।

सार

केरलम के नेदुमंगद सरकारी तालुक अस्पताल में महिला हाउस सर्जन के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने छात्रा के साथ दुर्व्यवहार की कोशिश की। स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरलम के नेदुमंगद सरकारी तालुक अस्पताल में एक हाउस सर्जन के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शनिवार को एक डॉक्टर को हिरासत में लिया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने कहा कि डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कब हिरासत में लिया गया? 
आरोपी डॉक्टर, डॉ. वी.के. विनू को शनिवार तड़के करीब 2 बजे उनके घर से हिरासत में लिया गया। इससे पहले, डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने नेदुमंगद पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था।

पुलिस ने क्या बताया? 
पुलिस के अनुसार, हाउस सर्जन (जो एक पोस्टग्रेजुएट छात्रा हैं) ने शुक्रवार दोपहर अपने शरीर पर सूजन देखी, जिसके बाद वह डॉ. विनू के पास गईं। पुलिस ने बताया कि विनू ने उन्हें अपने कमरे में बुलाया, जहां उन्होंने कथित तौर पर छात्रा के साथ यौन दुर्व्यवहार करने की कोशिश की। छात्रा किसी तरह कमरे से बाहर निकलने में कामयाब रहीं और अपने साथियों की मदद से पुलिस के पास पहुंचीं।
विज्ञापन


पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए, डीवआईएफआई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार रात नेदुमंगद पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि छात्रा का विस्तृत बयान दर्ज करने के बाद, शनिवार तड़के करीब 2 बजे डॉ. विनू को उनके घर से हिरासत में लिया गया।

मंत्री ने क्या कहा? 
अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टर से शुरुआती पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बीच, मंत्री मुरलीधरन ने कहा कि सरकार महिला डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले स्वास्थ्य विभाग इस शिकायत और पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर की जांच करेगा।

उन्होंने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं है कि डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जहां तक मुझे पता है, उनका ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है। हालांकि, पूरी जानकारी देखे बिना मैं इस पर और कुछ नहीं कहना चाहता। कार्रवाई जरूर होगी।'

मंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाएं कभी नहीं होनी चाहिए और महिला डॉक्टरों की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, 'जो भी उनकी सुरक्षा के रास्ते में आएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह तुरंत किया जाएगा।' महिला डॉक्टर द्वारा शिकायत लेकर पुलिस के पास जाने के बाद, पुलिस की कार्रवाई में कथित देरी के सवाल पर मुरलीधरन ने कहा कि यह मामला गृह विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें