फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: RSS कार्यकर्ता की हत्या पर बोले जेटली-ऐसी दरिंदगी से आतंकी भी कांपे

Sun, 06 Aug 2017 10:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Arun Jaitley
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने हाल ही में मारे गए आरएसएस कार्यकर्ता के परिजनों से केरल के तिरुवनंतपुरम में मुलाकात की। बीते दिनों आरएसएस कार्यकर्ता राजेश की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। बीजेपी ने आरोप लगाया है था कि इस हमले के पीछे सत्तारुढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीआईएम का हाथ है।
विज्ञापन


केरल में आरएसएस कार्यकर्ता पर हुए हमले के बाद पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे वित्त मंत्री अरुण जेटली कहा कि यह दुख की बात है कि यहां हमेशा से एलडीएफ सत्ता में है और फिर भी राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में बढोतरी हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता राजेश को दिए गए घावों को देख आतंकियों के मन भी घबराहट बैठ जाए। ऐसी हैवानियत तो आतंकवादी भी नहीं कर पाते। उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसी घटना बीजेपी या एनडीए शासित किसी राज्य में होती तो देश में अवॉर्ड वापसी का दौर शुरू हो जाता और संसद को ठप कर दी जाती। 
विज्ञापन
Awards would've been returned,parl wouldn't have been allowed to function&campaigns would've been carried out within&outside country:Jaitley pic.twitter.com/eVBQVmmByp — ANI (@ANI_news) August 6, 2017
The kinds of wounds inflicted on Rajesh would have embarrassed even terrorists: Arun Jaitley on attacks on RSS members in Kerala pic.twitter.com/SqRspT3iPo — ANI (@ANI_news) August 6, 2017
Sad that every time LDF is in power, incidents of violence increase. You have political opponents being killed: Arun Jaitley in #Kerala pic.twitter.com/YuCea0TrmS — ANI (@ANI_news) August 6, 2017   Kerala: Union Minister Arun Jaitley visits family of slain RSS worker Rajesh Edavakode in Thiruvananthapuram. pic.twitter.com/7arSv34Qd6 — ANI (@ANI_news) August 6, 2017
जेटली ने कहा कि इस तरह की हिंसा न तो केरल में हमारी विचारधारा को दबा पायेगी और न ही हमारे कार्यकर्ताओं को डराने में सक्षम हो सकती है।
  This kind of violence will neither suppress ideology in Kerala nor it will be able to scare our workers: Arun Jaitley in Thiruvananthapuram pic.twitter.com/8Xm1QThBkQ — ANI (@ANI_news) August 6, 2017

जेटली ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं पर हुए हमले ने हमारे संकल्प को और भी मजबूत किया है। हम ऐसे हिंसा फैलाने वाले लोगों के खिलाफ लड़ते रहेंगे। 
  It will only increase their determination to work harder against those who are perpetuating this operation: A Jaitley in Thiruvananthapuram — ANI (@ANI_news) August 6, 2017

जेटली ने कहा कि RSS कार्यकर्ता के शरीर पर 70 से 80 घाव हैं, ऐसा तो दुश्मन भी नहीं करते। 
  70-80 wounds on his body, even enemies not this barbaric: Jaitley on Kerala #RSS worker murder
Read @ANI_news story: https://t.co/02gK97OB0r pic.twitter.com/EjjZ7N1QON — ANI Digital (@ani_digital) August 6, 2017


वहीं सीपीआईएम कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों को लेकर CPI(M) ने राजभवन में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी समर्थक और उनका परिवार इस पूरे विरोध प्रदर्शन में शामिल रहा।   
  Kerala: CPI (M) members & their families stage protest outside Raj Bhavan in Thiruvananthapuram, over attacks on party workers. pic.twitter.com/6bKyFANq7r — ANI (@ANI_news) August 6, 2017
गौरतलब है कि केरल में सीपीआईएम और बीजेपी कार्यकर्ताओं में कई बार राजनीतिक हिंसाएं हो चुकी हैं जिनमें कई आरएसएस कार्यकर्ता घायल हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि केरल में बीजेपी और संघ कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर उनकी हत्याएं की जा रही हैं।

वहीं आरएसएस ने अपने कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप सीपीआईएम पर लगाया है। केरल में पिछले 13 महीने में 14 आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। इन हत्याओं के पीछे सीपीआईएम का हाथ होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें