केरल के कोच्चि में एक स्थानीय अदालत ने सोने की तस्करी मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी एम शिवशंंकर को पांच दिन की कस्टम विभाग की हिरासत में भेजने की मंजूरी दे दी।
एर्नाकुलम के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (आर्थिक अपराध) ने सीमा शुल्क (निरोधक) आयुक्तालय को शिवशंंकर की पांच दिन की हिरासत को मंजूर कर लिया।
साथ ही कोर्ट ने दो अन्य आरोपियों स्वप्ना सुरेश और पीएस सरित को भी कस्टम की पांच दिन की हिरासत में भेज दिया। इन सभी पर संयुक्त अरब अमीरात स्थित वाणिज्य दूतावास के जरिए सोने की तस्करी करने का आरोप है।