फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरलः सजा सुनते ही भड़का मुजरिम, भरी कोर्ट में जज पर फेंकी चप्पल

Fri, 31 Mar 2017 07:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
केरल के वायानंद जिले में एक मुजरिम को सजा सुनाए जाने के बाद जज पर चप्पल फेंकने का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यह घटना ट्रायल कोर्ट की है।  
विज्ञापन


ट्रायल कोर्ट के जज ने मुजरिम को एक नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने के मामले में 21 साल जेल की सजा सुनाई थी। मुजरिम जज के फैसले से इतना तैश में आ गया कि उसने गुस्से में आकर जज पर चप्पल फेंक दी। हालांकि आरोपी को तुरंत ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया और उसे जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि नेताओं, मशहूर हस्तियों पर चप्पल फेंकने और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले भारत सहित कई देशों में सामने आए हैं। लेकिन एक मुजरिम के जज पर चप्पल फेंकने का अपनी तरह का यह पहला मामला माना जा रहा है।
विज्ञापन


हाल ही में शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ द्वारा एयर इंडिया के स्टाफ को चप्पल से पीटने का मामला भी सुर्खियों में है। इस घटना के बाद करीब 7 एयरलाइंस ने गायकवाड़ को बैन कर दिया।

Convict hurls slipper at a trial court Judge in Kerala's #Wayanad after he was sentenced 21 years in prison for sexually assaulting a minor.— Press Trust of India (@PTI_News) March 31, 2017
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें