फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल : डीडीसी के चयन पर नाराजगी दिखाने पर कांग्रेस ने दो वरिष्ठ नेताओं को किया निलंबित

Mon, 30 Aug 2021 03:09 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, तिरुवनंतपुरम

सार

  • कांग्रेस ने पूर्व विधायक के शिवदासन नायर और केपीसीसी के पूर्व महासचिव केपी अनिल कुमार को पार्टी से अस्थायी रूप से किया गया निलंबित
विज्ञापन
Soniya Gandhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में कांग्रेस ने एआईसीसी द्वारा राज्य में पार्टी के जिला प्रमुखों के चयन पर सार्वजनिक रूप से नाराजगी व्यक्त करने के लिए अपने दो वरिष्ठ नेताओं को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष के सुधाकरन ने कहा कि पूर्व विधायक के शिवदासन नायर और केपीसीसी के पूर्व महासचिव केपी अनिल कुमार को पार्टी से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

एक बयान में कहा गया कि दोनों ने अनुशासन की कमी दिखाई और डीसीसी के पुनर्गठन से संबंधित मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक बयान दिए। दोनों नेताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी (डीडीसी) प्रमुखों के चयन को लेकर राज्य नेतृत्व की तीखी आलोचना की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने शनिवार शाम को राज्य के 14 डीसीसी की सूची प्रकाशित की थी, जिसके बाद असंतुष्ट नेताओं ने टीवी टॉक शो में यह टिप्पणी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें