फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने वायनाड पहुंचे राहुल गांधी ने लोगों से लिया नुकसान जायजा

Wed, 28 Aug 2019 01:28 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
विज्ञापन
लोगों से बातचीत करते राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने चार दिनों के दौरे के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के बावली गांव में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे। वहां पहुंचकर राहुल ने लोगों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया। 

विज्ञापन



इससे पहले वह वायनाड के कांजीरंगड गांव भी पहुंचे थे। जहां उन्होंने एक चाय की दुकान पर बैठे लोगों का हाल जाना साथ ही उनके साथ चाय भी पीते नजर आए। इस दौरान राहुल के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। 

केरल में हुई भारी बारिश से बाढ़ एवं भूस्खलन से बड़े स्तर पर तबाही हुई है। बाढ़ से सबसे बुरा हाल वायनाड जिले का हुआ था। लोगों ने राहुल को बताया कि बाढ़ से उनका भारी नुकसान हुआ है। उनके खेत और जमीनें डूब गए हैं। 
विज्ञापन


कल उनके दौरे पर लोगों ने शिकायत की थी राज्य सरकार द्वारा भेजी गई 10 हजार रुपये की प्रांरभिक राहत राशि उन तक नहीं पहुंची है। उन्होंने केंद्र पर पक्षपात का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें