केरल की मलप्पुरम लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार पीके कुन्हलिकुट्टी जीत गए हैं। यहां बीजेपी के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे।
मल्लापुरम सीट आईयूएमएल नेता ई. अहमद के निधन से रिक्त हो गई थी, जो यहां से सांसद थे। मल्लापुरम जिला आईयूएमएल का गढ़ है और अहमद ने 2014 के चुनाव में इस सीट पर जीत भारी अंतर से जीत हासिल की थी। लेकिन 2016 विधानसभा चुनाव के दौरान आईयूएमएल विधायकों की जीत का अंतर कम हो गया था। हालांकि पार्टी ने सभी सात विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।