केरल में कांग्रेस के पूर्व नेता विक्टर टी थॉमस रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने पिछले सप्ताह केरल कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को छोड़ दिया था। वह भाजपा के प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। थॉमस पतनमथिट्टा जिले में यूडीएफ के अध्यक्ष और केरल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष थे। उनका जाना केरल कांग्रेस के जोसफ गुट के लिए एक और झटका माना जा रहा है, क्योंकि इसके दो अन्य नेता पूर्व विधायक जॉनी नेल्लोर और वीवी ऑगस्टीन ने हाल ही में पार्टी छोड़ कर नेशनल प्रोग्रेसिव पार्टी का गठन किया है।