केसी वेणुगोपाल ने राज्य के पुलिस प्रमुख के पास दर्ज कराई शिकायत की प्रति को ट्विटर पर साझा कर लिखा, मंगलवार से हैकर्स कॉलर आईडी स्पूफिंग का उपयोग कर रहे हैं और मेरे फोन नंबर का उपयोग कर रहे हैं। जिससे स्पैम कॉल की जा रही हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल के मोबाइल नंबर की अवैध क्लोनिंग कर फर्जी कॉल करने का मामला सामने आया है। केसी वेणुगोपाल ने केरल पुलिस प्रमुख अनिल कांत से हैकरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
केसी वेणुगोपाल ने राज्य के पुलिस प्रमुख के पास दर्ज कराई शिकायत की प्रति को ट्विटर पर साझा कर लिखा, मंगलवार से हैकर्स कॉलर आईडी स्पूफिंग का उपयोग कर रहे हैं और मेरे फोन नंबर का उपयोग कर रहे हैं। जिससे स्पैम कॉल की जा रही हैं। केसी वेणुगोपाल ने कहा सभी को किसी भी संदिग्ध कॉल से बचने के लिए सतर्क किया और ऐसे हैकर्स को जवाब देने से बचने के लिए भी कहा।
उन्होंने कहा, केरल पुलिस के पास मेरे कार्यालय की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है और मैं तेजी से कार्रवाई की उम्मीद करता हूं। वेणुगोपाल के सचिव के. शरत चंद्रन द्वारा दायर की गई शिकायत में दो व्यक्तियों पर क्लोनिंग कर गलत मंशा से फोन कॉल करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मोबाइल नंबर की क्लोनिंग कर ठगी करने के उद्देश्य से कॉल की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि वह कोई नुकसान न पहुंचा सकें।