फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: तेज बारिश के बाद कोच्चि एयरपोर्ट शनिवार तक बंद, अब तक 45 की मौत

Wed, 15 Aug 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
airport
विज्ञापन

केरल में तेज बारिश और बांध के गेट खुल जाने के कारण पेरियार नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। जिसके चलते कोच्चि एयरपोर्ट पर 18 अगस्त दोपहर 2 बजे तक के लिए उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। पानी का स्तर अधिक होने से एयरपोर्ट क्षेत्र में भी पानी भर गया है। भारी बारिश के कारण ऑपरेशन्स में दिक्कत आने पर एयरपोर्ट को बंद करने का फैसला किया गया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के प्रवक्ता के मुताबिक बाढ़ का स्तर बढ़ने के बाद उड़ानें रद्द करने का फैसला किया गया है। बता दें केरल में भारी बारिश का कहर जारी है। राज्य के मुन्नार में भी इमारत ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

तेज बारिश के चलते मौसम विभाग ने राज्य के वायनाड, कोझिकोड, कन्नूर, कासरगोज, मलप्पुरम, पलक्कज, इडुक्की और एर्नाकुलम में गुरुवार तक के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें इससे पहले बुधवार को दोपहर तक के लिए भी एयरपोर्ट को बंद किया गया था। इसके चलते कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के लिए इडुक्की जलाशय के इडमालयर और चेरूथोनी बांधों के गेट खोले जाने के बाद एयरपोर्ट पर परिचालन बंद करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


नदी तट के पास है एयरपोर्ट

कोच्चि एयरपोर्ट नदी के तट के पास बना हुआ है। कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) ने सुरक्षा के तौर पर बुधवार सुबह 4 बजे से 18 अगस्त दोपहर 2 बजे तक के लिए एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही को रोकने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें