केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में चार नन के कथित उत्पीड़न को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पत्र में केरल के सीएम ने झांसी में चार नन के साथ हुई घटना का जिक्र किया है। साथ ही मुख्यमंत्री पिनराई ने गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध भी किया है।
उन्होंने आगे लिखा कि झांसी पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति में सभी को पहचान पत्र दिखाने के बावजूद यह कहकर ट्रेन से उतार दिया कि ये पहचान पत्र फर्जी हैं और पुलिस के उच्च अधिकारियों और लखनऊ के पुलिस आईजी के मामले में हस्तक्षेप के बाद उन्हें रात 11 बजे पुलिस स्टेशन से छोड़ा गया। इस तरह की घटनाओं से राष्ट्र की छवि खराब होती है और ऐसी घटनाओं की केंद्र सरकार को हर हाल में निंदा करनी चाहिए।