केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से त्रिवेंद्रम से बतौर कमर्शियल पायलट सफर तय करने वाली जेनी जीरोम की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने रविवार को 23 वर्षीय जेनी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विजयन फेसबुक पर लिखा, छोटे से गांव से निकली जेनी ने जीवन में बहुत संघर्ष किया। लेकिन विकट परिस्थितियों से लड़ते हुए अपने बचपन का सपना साकार किया। जेनी दूसरी सभी महिलाओं और आम लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं।
बता दें कि केरल के त्रिवेंद्रम के छोटे से तटीय गांव की निवासी जेनी ने शनिवार की रात संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से त्रिवेंद्रम का सफर बतौर कमर्शियल पायलट तय किया। एयर अरबिया जी9 449 फ्लाइट की को-पायलट जेनी जीरोम मछुआरों के छोटे से गांव कोचुथुरा की मूल निवासी हैं।
पुणे के ठाणे जिले में पूर्व स्कूल प्रधानाध्यापक और जिला परिषद अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में जिला परिषद अधिकारी और एक सेवानिवृत्त स्कूल प्रधानाध्यापक को एसीबी ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि जिला परिषद अधिकारी चित्रा भारमल (35) और दिलीप हिंदूराव (59) को शनिवार को एसीबी इंस्पेक्टर संतोष शेवाले ने इन दोनों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने एक शिक्षक से 7.50 लाख रुपये की मांग की थी। ये रुपये 3-3 लाख की किस्त में दिए जाने थे।