फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: मां अंगूर लाई, बेटे ने यूट्यूब पर देखकर शराब बनाई, दोस्त ने दो घूंट लगाई, बाद में पुलिस आई

Sun, 31 Jul 2022 01:16 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, तिरुवनंतपुरम।

सार

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल में हुई और पुलिस स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि शराब पीने वाले लड़के को बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया (Social Media) के मौजूदा दौर में यूट्यूब पर वीडियो (YouTube video) देखकर काम करने का चलन बढ़ गया है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को किसी काम की जानकारी नहीं हो वो वह उस काम के बारे में यूट्यूब पर सर्च करता है,और आसानी से उसे संबंधित वीडियो मिल जाते हैं, फिर बड़ी आसानी से उस काम को पूरा कर लेता है।

विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला केरल (Kerala) में सामने आया है। जहां एक 12 साल के लड़के ने यूट्यूब वीडियो (YouTube video) देखकर शराब (Wine) बनाई और उसे अपने दोस्त को पिला दिया। शराब पीने के बाद दोस्त को बेचैनी और उल्टी (vomiting) होने लगी। इसके बाद उसे चिरायिनकीझू (Chirayinkeezhu) के एक अस्पताल में भर्ती (Hospitalised) कराया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल में हुई और पुलिस स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि शराब पीने वाले लड़के को बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि "पूछताछ के दौरान, लड़के ने स्वीकार किया कि उसने अपने माता-पिता द्वारा खरीदे गए अंगूरों का उपयोग करके शराब बनाई थी। उसने कहा कि शराब बनाने के लिए स्प्रिट या किसी अन्य तरह के अल्कोहल का उपयोग नहीं किया था। शराब बनाने के बाद उसने उसे एक बोतल में भरकर जमीन के नीचे दबा दिया, जैसा कि यूट्यूब वीडियो में दिखाया गया था।"

पुलिस ने कहा कि लड़के की मां को पता था कि वह शराब बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने शराब के नमूने उस बोतल से एकत्र किए हैं, जो लड़का स्कूल लेकर आया था और उसे अदालत से अनुमति लेकर रासायनिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि "रासायनिक जांच यह पता लगाने के लिए है कि शराब में स्प्रिट या किसी अन्य तरह का अल्कोहल मिलाया गया था या नहीं। अगर यह पता चलता है कि ऐसा कुछ था, तो हमें किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज करना होगा।" पुलिस ने लड़के के माता-पिता और स्कूल के अधिकारियों को मामले से संबंधित कानूनी परिणामों के बारे में जानकारी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें