फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरलः कन्नूर के एक घर में बम विस्फोट, धमाके में एक घायल

Fri, 13 Jan 2023 12:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर

सार

केरलः बम विस्फोट में घायल व्यक्ति की पहचान जितिन नादाम्मल के रूप में हुई है। जिसे विस्फोट के बाद नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। 
विज्ञापन
कन्नूर में बम विस्फोट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए बम धमाके में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें कि यह बम धमाका  एक घर में हुआ। घटना थालासेरी थाना क्षेत्र की है,  जहां थालासेरी लोटस टाकीज के नजदीक स्थित एक घर में बम विस्फोट हुआ। बम विस्फोट में घायल व्यक्ति की पहचान जितिन नादाम्मल के रूप में हुई है। जिसे विस्फोट के बाद नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कन्नूर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


शहर के पुलिस कमिश्नर अजित कुमार ने बताया कि जिस घर में बम विस्फोट हुआ, वहां एक से ज्यादा बम बरामद हुए हैं। उल्लेखनीय है कि बीते साल सितंबर में भी कन्नूर के चावासेरी इलाके में एक आरएसएस कार्यकर्ता के घर में बम विस्फोट हुआ था। जिस घर में विस्फोट हुआ था उस घर से भी 50 मीटर की दूरी पर एक अन्य आरएसएस कार्यकर्ता सुधीश का घर है। पुलिस ने एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठे किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

केरल का कन्नूर जिला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और पीएफआई की शाखा एसडीपीआई के बीच संघर्ष के लिए आए दिन चर्चा में रहता है। बीते साल भी आरएसएस और एसडीपीआई की लड़ाई में 5 लोगों की जान गई थी। जिसके चलते यहां घर में बम बनाने के मामले सामने आए थे। माना जा रहा है कि ताजा मामला भी ऐसा ही हो सकता है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें