फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल में ऊंची लहरों के बीच पलटी नाव, एक मछुआरे की मौत; पिता-पुत्र समेत दो लोग लापता

Fri, 31 Jul 2026 01:22 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, कोल्लम।

सार

केरल के नींदाकारा तट के पास ऊंची लहरों के बीच मछुआरों से भरी नाव पलट गई। हादसे में एक मछुआरे की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति और उसका बेटा लापता हैं। 

विज्ञापन
नाव हादसा (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के नींदाकारा के पास नाव पलट जाने के कारण एक मछुआरे की मौत हो गई है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति और उसका बेटा लापता हो गए हैं। बता दें कि इस नाव में बैठे 14 लोगों  मछली पकड़ने के लिए जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। 

विज्ञापन


खोज अभियान जारी
मृतक की पहचान राजीव के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि उन्हें समुद्र से बचाकर किनारे पर लाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। राधाकृष्णन और उनके बेटे गौतम सहित दो अन्य लोग लापता थे, और उनकी तलाश के लिए खोज अभियान जारी था।

अधिकारियों ने क्या बताया? 
अधिकारियों ने बताया कि श्रीकृष्णा नामक नाव ऊंची लहरों के बीच समुद्र में प्रवेश करते समय नींदाकारा ब्रेकवाटर के पास पलट गई। अधिकारियों ने बताया कि शेष 11 लोगों को बचा लिया गया, जिनमें से कुछ तैरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में कामयाब रहे।

मामला दर्ज कर जांच शुरू

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि खराब समुद्री परिस्थितियों और तेज लहरों के कारण बचाव अभियान बाधित हो रहा है। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केरल में मानसून के मौसम के दौरान लागू 52 दिनों का वार्षिक ट्रॉलिंग प्रतिबंध शुक्रवार रात को समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें