केरल राज्य बिजली बोर्ड (केएसईबी) ने अपने कर्मचारी और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चेयरमैन मुहम्मद अब्दुल सलाम ओवनगल को ‘गंभीर संदिग्ध गतिविधियों’ पर निलंबित कर दिया। पीएफआई प्रमुख को ओएमए सलाम के नाम भी जाना जाता है।
सलाम के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जांच के दौरान, यह खुलासा हुआ कि ओएमए सलाम एक ऐसे संगठन के राष्ट्रीय स्तर पर चेयरमैन हैं जो अपनी कथित संदिग्ध गतिविधियों और संदेहपूर्ण पैसे के लेनदेन को लेकर विभिन्न जांच एजेंसियों की जांच के घेरे में है।
सलाम के निलंबन की पुष्टि से पहले बोर्ड ने कहा कि साथ ही यह पता चला कि उन्होंने बिना आवश्यक मंजूरी के कई बार विदेशी यात्राएं भी की।