भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की केरल में निकाली जा रही 'जन रक्षा' यात्रा का आज दूसरा दिन है। इसमें हिस्सा लेने के लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे हैं। वह कन्नूर से यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा के दौरान योगी ने कहा कि यह केरल, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा की कम्यूनिस्ट सरकार को आईना दिखाने के लिए है और ऐसी राजनीतिक हत्याएं रुकनी चाहिए। योगी ने आगे कहा लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है फिर भी राजनीति से प्रेरित हत्याएं हो रही हैं। योगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीएम के जिले में बीस कार्यकर्ता मारे गए, इससे साफ है कि हत्यारों को सुरक्षा दी जा रही है।
केरल के साथ-साथ दिल्ली और ओडिशा में भी भाजपा और संघ के कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में प्रदर्शन हुआ। ओडिशा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीपीएम के झंडे भी जलाए।
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पहले से केरल में हैं। बीजेपी की यह यात्रा 'रिले रेस' जैसी है। इसमें बीजेपी के बड़े नेता एक-एक करके राज्य के विभिन्न हिस्सों में घूम-घूमकर यात्रा को राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में समाप्त करेंगे।
योगी भाजपा के इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनको केरल में रैली के लिए बुलाया गया है। इसकी वजह योगी की छवि मानी जा रही है। यात्रा के लिए बीजेपी ने 'जिहादी-लाल आतंक के खिलाफ सबको खड़ा होना चाहिए' का नारा दिया है। माना जा रहा है कि इससे बीजेपी अपना हिंदू वोट बैंक मजबूत करना चाहती है।
More than 20 murdered in CM's district, it proves that the killers are being given protection: UP CM Yogi Adityanath in Kerala pic.twitter.com/Z854vxLqBM
— ANI (@ANI) October 4, 2017
Delhi: BJP hold protest march to CPM office over killing of BJP & RSS workers in Kerala pic.twitter.com/VPeZBf4S8t
— ANI (@ANI) October 4, 2017
Bhubaneswar: BJP workers protest against Kerala Govt and CPM over killings of BJP/RSS workers in Kerala pic.twitter.com/WfQToVqZ9Q
— ANI (@ANI) October 4, 2017
This yatra is a mirror for communist govts in Kerala,WB and Tripura. They should put an end to political killings:Yogi Adityanath pic.twitter.com/WR6PZFOZAm
— ANI (@ANI) October 4, 2017
#WATCH Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath takes part in #JanaRakshaYatra in Kannur over killing of BJP & RSS workers in Kerala pic.twitter.com/nBALvdaSrs
— ANI (@ANI) October 4, 2017
Kerala: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath takes part in #JanaRakshaYatra in Kannur over killing of BJP & RSS workers in the state pic.twitter.com/fviZwJLGIZ
— ANI (@ANI) October 4, 2017