फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में भाजपा और हिंदू संगठनों ने बुलाया बंद

Thu, 25 Feb 2021 10:05 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलप्पुझा
विज्ञापन
केरल में भाजपा ने बुलाया बंद - फोटो : ANI
विज्ञापन

केरल के अलप्पुझा जिले में बुधवार रात को दो समूहों के बीच हुई झड़प में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। इसके विरोध में गुरुवार को भाजपा और हिंदू संगठनों ने बंद का आह्वान किया है। यह बंद सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक के लिए बुलाया गया है। यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष एमवी गोपाकुमार ने दी।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि चेर्थला के पास नगमकुलनगरा इलाके में आरएसएस और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के बीच हुई झड़प में संघ के कार्यकर्ता नंदू की मौत हो गई। एसडीपीआई इस्लामिक संगठन पीएफआई की राजनीतिक इकाई है।
 

पुलिस ने बताया कि झड़प में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि, उसने मामले में अधिक जानकारी साझा नहीं की। केरल की भाजपा इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने आरएसएस कार्यकर्ता की मौत की निंदा की और इसके लिए पीएफआई को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने इस मामले में एसडीपीआई के आठ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें