फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: राजनीतिक हिंसा पर सख्त हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह, CM से की बात, 7 गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2017 03:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
राज्यव्यापी बंद के चलते थम गए वाहनों के पहिए - फोटो : ANI
विज्ञापन
केरल के तिरुवनंतपुरम में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बीजेपी ने पूरे राज्य में बंद बुलाया है। बीजेपी कीे बंद का राज्यव्यापी असर पड़ा है। परिवहन सेवाएं थम गई हैं। हालांकि किसी भी तरह के हिंसा की कोई खबर नहीं है। इस बीच पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने केरल में हो रही राजनीतिक हत्याओं पर चिंका व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ये बेहद चिंताजनक हालात हैं, इनपर कड़ाई से रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने केरल के सीएम से भी बातचीत की। I expect that the political violence in Kerala is curbed and that the perpetrators are brought to justice expeditiously: HM Rajnath Singh — ANI (@ANI_news) July 30, 2017  
विज्ञापन
Kerala: BJP calls for statewide strike over murder of an RSS worker in Thiruvananthapuram's Sreekaryam yesterday; early morning #visuals pic.twitter.com/GZUYIAam3z — ANI (@ANI_news) July 30, 2017
केरल पुलिस ने शनिवार को ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इन सभी को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

Kerala: Three persons detained in connection with murder of an RSS worker in Thiruvananthapuram yesterday, sent to police custody — ANI (@ANI_news) July 30, 2017
वहीं इस पूरे मामले में सीपीएम का नाम सामने आने के बाद पार्टी सेक्रेटरी कोदियेरी बालकृष्णा ने कहा कि जांच में पता चला है कि आरएसएस कार्यकर्ता पर जो हमला हुआ है वह राजनीतिक हिंसा नहीं है और न ही आरोपी सीपीएम सदस्य है।

बीते दो हफ्तों में पीड़ित और आरोपी के खिलाफ दो केस दर्ज किए जा चुके हैं दोनों के बीच आपसी विवाद बताता जा रहा है। भाजपा राज्य में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।

  Probe shows attack against RSS worker isn't political killing. Main accused isn't a CPM member: Kodiyeri Balakrishnan, CPM State Secy pic.twitter.com/gAlbWmsmQi — ANI (@ANI_news) July 30, 2017



केरल के तिरुवनंतपुरम में आरएसएस कार्यकर्ता श्रीकरियम की हत्या कर दी गई है। बीजेपी ने इस हत्या के पीछे की वजह सीपीएम कार्यकर्ताओं को बताया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर केस की छानबीन शुरू कर दी है। इस हत्या के चलते बीजेपी ने रविवार को केरल में हड़ताल करने का ऐलान किया है और साथ ही इस हत्या के पीछे सीपीएम के 6 कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात भी कही है।

गौरतलब हौ इससे पहले इसी महीने की 8 जुलाई को कर्नाटक के मंगलुरु में भी एक और RSS कार्यकर्ता को मौत के घाट उतारा दिया गया था जिसमें एक मुस्लिम छात्र की हत्या और एक दक्षिणपंथी नेता को फेसबुक पर मारने की धमकी के बाद तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें