फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल में जेनसन को दी गई भावुक विदाई, भूस्खलन में परिवार खोने वाली मंगेतर का बने थे सहारा

Fri, 13 Sep 2024 01:00 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड

सार

Kerala: केरल में जेनसन नाम के एक व्यक्ति को भावुक विदाई दी गई, जिन्होंने अपनी मंगेतर श्रुति का साथ निभाया जब उसने भूस्खलन में परिवार खो दिया था। जेनसन की मौत एक दुर्घटना में हुई, और उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
जेनसन की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में बृहस्पतिवार को एक 27 वर्षीय व्यक्ति जेनसन को भावुक विदाई दी गई। जेनसन ने उस वक्त अपनी मंगेतर का साथ निभाया था, जब उसने हाल ही में अपने परिवार को एक विनाशकारी भूस्खलन में खो दिया था। सड़क हादसे में मौत के एक दिन बाद जेनसन के शव को उनके गांव लाया गया, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी गई। 

विज्ञापन


उनका शव पहले अस्पताल के आईसीयू में लाया गया, जहां उनकी मंगेतर श्रुति का घायल होने के बाद इलाज चल रहा है। इसके बाद जेनसन के शव को उनके गांव और चर्च में ले जाया गया और अंत में उन्हें दफनाने की प्रक्रिया शाम करीब 4.35 बजे पूरी हुई। 

जेनसन की मौत ने राज्य में शोक की लहर पैदा कर दी। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन, विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन और फिल्म अभिनेता मामूट्टी और फहद फासिल ने जेनसन की निस्वार्थ भावना की सराहना की। जेनसन पिछले दस वर्षों से अपनी मंगेतर श्रुति (24 वर्षीय) के साथ थे और उनके समर्थन से ही श्रुति को मुश्किल समय में सहारा मिलता था। जेनसन की मौत उस समय हुई है, जब श्रुति भूस्खलन में अपने परिवार को खोने के दुख का सामना कर रही हैं। 
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंडूर निवासी जेनसन उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जब उनकी ओमनी वैन कोझिकोड-कोलेगल राष्ट्रीय राजमार्ग पर वेल्लारामकुन्नु के बस से टकरा गई थी। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। 



मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने एक फेसबुक पोस्ट कहा कि जेनसन की मौत की खबर अत्यंत दुखदायी है। उन्होंने कहा कि श्रुति ने 30 जुलाई के भूस्खलन में अपने परिवार को और घर को खो दिया था और अब वह एक और त्रासदी का सामना कर रही हैं। कोई भी मुआवजा आपदा प्रभावित लोगों को हुए नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता। इस समय हम श्रुति के साथ एकजुटता दिखा दिखा सकते हैं। हम श्रुति और जेनसन के परिवारों के साथ दुख साझा करता हैं। उम्मीद करते हैं कि श्रुति को इन चुनौतियों और मुश्किलों को पार करने की शक्ति मिले।

विपक्ष के नेता सतीशन ने कहा कि श्रुति को सांत्वना देने के लिए कोई शब्द नहीं है। उन्होंने वादा किया कि वे मुख्यमंत्री से श्रुति को सरकारी देने की सिफारिश करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें